देश के 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार से मौसम बदलने के आसार हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले तीन दिन बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं राजस्थान में जयपुर सहित 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। हालांकि जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर और श्रीगंगानगर में हीटवेव का असर बना हुआ है। बुधवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
महाराष्ट्र के नागपुर में भी गर्मी का असर देखने को मिला। पिछले तीन दिनों में रेलवे स्टेशन, सड़क और फ्लाईओवर के नीचे समेत सार्वजनिक स्थानों पर 16 लोगों के शव मिले हैं। प्रशासन को आशंका है कि इनकी मौत हीटवेव के कारण हुई। नागपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलने की संभावना है। यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से 5 जून तक देश के 80 से 90 प्रतिशत हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है।
मौसम एजेंसियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी से जुड़े इलाकों में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
उम्र और शादी को लेकर हुए कमेंट्स पर शमिता शेट्टी ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
- Author
- May 28, 2026
-
भीषण गर्मी में लू से बचना जरूरी, जानिए हीटवेव के लक्षण और बचाव के 14 तरीके
- Author
- May 28, 2026
-
पटना में बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू जारी; कई लोगों को बचाया गया
- Author
- May 28, 2026
-
उत्तर भारत में तपिश के बाद मौसम का यू-टर्न, 15 राज्यों में बारिश के आसार
- Author
- May 28, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
