पश्चिम बंगाल में Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना North 24 Parganas जिले की है, जहां बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उनके चालक बुद्धदेव बेहरा भी घायल हो गए, जिनका कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ कोलकाता से अपने घर मध्यमग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान दोलतला और मध्यमग्राम चौमाथा के बीच रात करीब साढ़े 10 बजे मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी कार को रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, हमलावर हेलमेट पहने हुए थे और उनकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब छह से दस राउंड फायरिंग की गई। फोरेंसिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि हमले में ग्लॉक 47एक्स जैसे आधुनिक हथियार का इस्तेमाल किया गया, जिसे आमतौर पर पेशेवर शूटर इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस और गोलियां बरामद की हैं, साथ ही एक संदिग्ध वाहन भी जब्त किया गया है जिसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई।
घटना के बाद उत्तर 24 परगना के कई इलाकों में तनाव का माहौल है। मध्यमग्राम, दोलतला और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा समर्थकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
