महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो है, जिसमें वह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की एक महिला अधिकारी के साथ बहस करते देखे जा सकते हैं। अधिकारी सोलापुर में मिट्टी की अवैध खुदाई के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं।
वीडियो करीब दो मिनट का है। इसमें अजित पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक कार्यकर्ता के फोन पर उप मंडलीय पुलिस अधिकारी अंजना कृष्णा से बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। यह बातचीत 31 अगस्त की बताई जा रही है। पवार फोन पर अंजना से कहते हैं- सुनो, मैं उप मुख्यमंत्री बोल रहा हूं और आपको आदेश दे रहा हूं कि उसे रोको। अंजना कृष्णा सोलापुर के कुरुडू गांव में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी की अवैध खुदाई के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई करने गई थीं। डॉट कॉम' ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।
अंजना कृष्णा केरल की रहने वाली हैं और हाल ही में महाराष्ट्र में तैनात हुई हैं। वह अजित पवार की आवाज पहचान नहीं पातीं और उनसे अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल करने को कहती हैं। अजित पवार फिर उनसे कहते हैं, मैं तेरे ऊपर कार्रवाई कर लूंगा। अंजना को खेत में राकांपा के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा देखा जा सकता है। पवार आगे कहते हैं, तुझे मुझे देखना है न? नंबर दे दो या व्हाट्सएप कॉल करो। मेरा चेहरा तो आपको समझ में आएगा न? फिर वह अधिकारी से सवाल करते हैं, आपकी इतनी हिम्मत कैसे हुई?
इसके बाद उप मुख्यमंत्री उन्हें वीडियो कॉल करते हैं और कथित तौर पर कार्रवाई रोकने को कहते हैं। राकांपा सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि यह वीडियो जानबूझकर लीक किया गया है। उन्होंने दावा किया कि अजित पवार का उद्देश्य पूरी तरह कार्रवाई रोकना नहीं था, बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए अधिकारी को फटकार लगा रहे थे। तटकरे ने कहा कि अजित पवार सीधे बोलने के लिए जाने जाते हैं और वे किसी भी अवैध गतिविधि का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि शायद उनका मकसद स्थिति को शांत करने के लिए कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोकना था।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
