पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पोते और पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना अब बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल की लाइब्रेरी संभालेंगे। जेल प्रशासन ने रविवार को जानकारी दी कि रेवन्ना को कैदियों को किताबें जारी करने और उनका रिकॉर्ड रखने का जिम्मा सौंपा गया है।
जेल नियमों के मुताबिक, कैदियों को महीने में कम से कम 12 दिन—यानी हफ्ते में तीन दिन—काम करना होता है। रेवन्ना अगर तय शर्तों को पूरा करते हैं तो उन्हें ₹522 प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी। जेल में कैदियों को काम उनकी योग्यता और इच्छा के आधार पर सौंपा जाता है।
रेप केस में दोषी, उम्रकैद और जुर्माना
बेंगलुरु की विशेष अदालत ने 2 अगस्त को प्रज्वल रेवन्ना को एक महिला कर्मचारी से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उस पर ₹11.50 लाख का जुर्माना भी लगाया, जिसमें से ₹11.25 लाख पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। इससे एक दिन पहले, 1 अगस्त को कोर्ट ने रेवन्ना को दोषी करार दिया था।
रेवन्ना पर बलात्कार, छेड़छाड़, ब्लैकमेल और धमकी सहित कुल 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह पहला मामला है जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है।
फार्महाउस की महिला कर्मचारी ने दर्ज कराई थी FIR
अप्रैल 2023 में 47 वर्षीय एक महिला ने रेवन्ना के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया कि 2021 से रेवन्ना ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया और किसी को बताने पर आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दी। महिला पूर्व सांसद के परिवार के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में भी सामने आया है। उस पर 50 से ज्यादा महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगे हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
