कांग्रेस पार्टी और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के बीच चल रहे मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई कांग्रेस की एक अहम बैठक में शशि थरूर की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है।
थरूर की अनुपस्थिति पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बयान ने विवाद को और हवा दे दी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी बड़े और जनाधार वाले नेता शामिल हुए, जबकि जो बड़े नेता नहीं हैं, उनके न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता। दीक्षित के इस बयान को सीधे तौर पर शशि थरूर से जोड़कर देखा जा रहा है।
पार्टी बैठकों से लगातार दूरी बना रहे थरूर
कांग्रेस इस साल होने वाले केरल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है, लेकिन शशि थरूर लगातार पार्टी की अहम बैठकों से नदारद दिख रहे हैं। इससे पहले भी उनके कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट होने की अटकलें लगती रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप दीक्षित ने कहा कि पार्टी की बैठकों में वही नेता शामिल हो रहे हैं जो जरूरी और मजबूत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी ऐसे नेता के न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जिसकी बैठक में जरूरत नहीं है।
कांग्रेस में अपनी भूमिका से असंतुष्ट हैं थरूर?
पिछले कुछ समय से शशि थरूर कांग्रेस में अपनी भूमिका को लेकर असंतोष जताते रहे हैं। हालांकि उन्होंने या पार्टी ने खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन थरूर कई बार संकेत दे चुके हैं कि केरल कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है।
हाल ही में थरूर ने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि कांग्रेस अपने जनाधार का विस्तार नहीं कर पाई तो पार्टी लगातार तीसरी बार विपक्ष में बैठ सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है, तो उनके पास अन्य विकल्प भी हैं, जिनमें किताबें लिखना शामिल है।
इसके अलावा, थरूर द्वारा कई मौकों पर एनडीए सरकार की नीतियों और कुछ अभियानों की सराहना किए जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे भविष्य में राजनीतिक रूप से अलग राह भी चुन सकते हैं। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
फिल्म रामायण को लेकर विक्रांत मैसी का बयान वायरल, अचानक हटाई सोशल मीडिया पोस्ट
- Author
- February 08, 2026
-
संगीत इंडस्ट्री को लेकर विशाल ददलानी की बड़ी सलाह, फैंस से की खास अपील
- Author
- February 08, 2026
-
90% मादा बछिया जन्म का लक्ष्य, डेयरी सेक्टर में दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर
- Author
- February 07, 2026
-
ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की के पाक समर्थन का आरोप, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
- Author
- February 07, 2026
-
CM, डिप्टी CM और रणदीप हुड्डा रहेंगे मौजूद, 30 इंटरनेशनल खिलाड़ी पहले ही पहुंचे
- Author
- February 07, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
