• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 28, 2025

    दिल्ली में भाजपा का नया दफ्तर: पीएम मोदी करेंगे शुरुआत...

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। पार्टी का पुराना प्रदेश कार्यालय 14, पंत मार्ग पर था, जो अब राष्ट्रीय कार्यालय के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थानांतरित होगा।

    इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय और राज्य मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक और पार्षद उपस्थित रहेंगे।

    नए कार्यालय की नींव 9 जून 2023 को रखी गई थी और लगभग दो वर्षों में इसका निर्माण पूरा हुआ। अब दिल्ली भाजपा के सभी कामकाज इसी नए कार्यालय से संचालित होंगे। इससे पहले पार्टी का पहला प्रादेशिक कार्यालय अजमेरी गेट पर था, जो बाद में रकाब गंज रोड और फिर 14, पंत मार्ग पर आया।

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि यह कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि एक संस्कारशाला है, जहां कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा, पार्टी कार्य और नेतृत्व गुण सीखते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।

    भाजपा पूरे देश में अपने सांगठनिक जिलों में आधुनिक कार्यालय तैयार कर रही है, जिसमें दिल्ली के 14 जिलों के कार्यालय भी शामिल हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories