चक्रवाती तूफान मोंथा का असर शुरू हो गया है और तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने केरल के कासरगोड, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन जिलों में 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से लेकर 204 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। केरल के वायनाड, मलाप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम और अलपुझा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है।
सोमवार को केरल के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। अलपुझा जिले में तेज हवाओं के चलते समुद्र में नौका पलटने से एक मछुआरे की मौत हो गई। मृतक की पहचान पॉल देवासिया के रूप में हुई है, जो अरथुनकल का निवासी था। पॉल सोमवार सुबह मछली पकड़ने गया था, लेकिन तेज हवाओं के चलते उसकी नाव पलट गई। साथी मछुआरों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
चेन्नई समेत कई जिलों में भी भारी से अति भारी बारिश का अनुमान
चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। राजधानी चेन्नई और तीन अन्य जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अनुमान है। चक्रवाती तूफान मोंथा सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे चेन्नई के तट से टकरा सकता है। इसके असर से चेन्नई, रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भारी बारिश हो सकती है। पुडुचेरी में भी बादल जमकर बरसेंगे। 28 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान मोंथा के खतरनाक तूफान में बदलने की आशंका है। इसके असर से आंध्र प्रदेश, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
