अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ। मजदूरों से भरा एक ट्रक 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर समेत 21 लोगों की मौत हो गई।
बचाव टीम को अब तक 18 शव मिल चुके हैं।
यह हादसा 8 दिसंबर की रात हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी दो दिन बाद तब सामने आई, जब एक घायल मजदूर किसी तरह खाई से बाहर निकला और 2 दिन पैदल चलकर आर्मी कैंप पहुंचा।
घटना की जानकारी दो दिन बाद मिली
घायल मजदूर मुश्किल से खाई से निकलकर हयुलियांग–चगलगाम रोड पर पहुंचा।
वह लगातार 2 दिन पैदल चला और दिसंबर की रात में चिपरा GREF कैंप पहुंचकर जवानों को हादसे की जानकारी दी।
इसके बाद गुरुवार सुबह आर्मी की रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। हादसे वाली जगह चगलगाम से 12 किलोमीटर आगे, पहाड़ी और घने जंगल वाला इलाका है, जहां आवाजाही बहुत कम होती है।
रेस्क्यू टीमों को नीचे उतरने में लगे 4 घंटे
GREF और आर्मी की टीमें रस्सियों की मदद से 1000 फीट गहरी खाई में उतरीं।
- नीचे उतरने में करीब 4 घंटे लगे
- ट्रक घनी झाड़ियों में फंसा था, जिससे उसे ढूंढ़ने में काफी समय लगा
- अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं
- शवों को बेले रोप्स की मदद से ऊपर लाया जा रहा है
मौके पर बचाव दल, मेडिकल टीमें, GREF प्रतिनिधि, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीमें मौजूद हैं।
मजदूरों की पहचान की प्रक्रिया जारी
अनजॉ के ADC हयुलियांग ने बताया कि जिला परिषद सदस्य और चगलगाम के ठेकेदारों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मृत मजदूरों की पहचान की जा सके।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
