उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के समय घर जाने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब IRCTC पर टिकट बुक करते समय कोच ‘रिग्रेट’ (बुकिंग बंद) का स्टेटस नहीं दिखेगा। इसके लिए रेलवे ने करीब 30 लाख अतिरिक्त बर्थ बढ़ा दी हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए उन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं, जहां रिग्रेट स्टेटस आने की संभावना होती थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि स्टेटस ‘रिग्रेट’ हटाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है, और फिलहाल यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
त्योहारों पर विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त कोच
त्योहारों के दौरान पूर्वांचल, बिहार, झारखंड और यूपी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सामान्य परिस्थितियों में 150 से ज्यादा वेटिंग वाले टिकट नहीं दिए जाते, लेकिन अब ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर रिग्रेट स्टेटस हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे ज्यादा यात्रियों को टिकट बुक करने का अवसर मिलेगा और वेटिंग लिस्ट में फंसे लोगों को राहत मिलेगी।
अब कन्फर्म टिकट में यात्रा तारीख बदलना आसान
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जनवरी 2026 से यात्री अपने कन्फर्म टिकट में यात्रा तारीख बदल सकेंगे, और इसके लिए कोई कैंसिलेशन फीस या एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि तारीख बदलने पर सीट की उपलब्धता की गारंटी नहीं होगी।
उदाहरण के तौर पर, अगर आपके पास 20 नवंबर को दिल्ली से पटना के लिए कन्फर्म टिकट है और आपकी यात्रा 5 दिन आगे बढ़ गई, तो आप उसी टिकट से 25 नवंबर को यात्रा कर सकेंगे।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
