• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 08, 2025

    त्रिपुरा में पशु तस्करों का हमला, 5 बीएसएफ जवान घायल

    त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में शुक्रवार शाम संदिग्ध पशु तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच जवान घायल हो गए। हमलावरों ने बीएसएफ की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बिशालगढ़-कामठाना रोड पर हुई।

    पुलिस और पशु तस्करों के बीच झड़प
    पुलिस के अनुसार, बीएसएफ के जवान कामठाना बॉर्डर चौकी पर तैनात थे। उन्होंने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का संकेत दिया, लेकिन वाहन तेजी से आगे बढ़ गया और एक स्थानीय पशु हाट की ओर भाग गया। मामले में बिशालगढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी बिकाश दास ने बताया, 'बीएसएफ कर्मियों ने वाहन का पीछा करते हुए हाट तक पहुंचने की कोशिश की। वहां जवानों और पशु तस्करों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान तस्करों ने जवानों पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी को तोड़ दिया।'

    केस दर्ज, पशु तस्करों की तलाश जारी
    पशु तस्करों के हमले में पांच बीएसएफ जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी को यह कहते सुना गया कि 'हमले के दौरान कोई भी स्थानीय व्यक्ति बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया।' फिलहाल, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories