प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की है कि भारत और मलेशिया के बीच संबंधों को कॉम्प्रिहेंसिव रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने ये घोषणा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद नई दिल्ली में की है। अनवर इब्राहिम के आज नई दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया, यह मलेशियाई प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है।
भारत और मलेशिया के बीच लंबे वक्त से काफी अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन कुछ सालों के लिए जब महातिर मोहम्मद देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त उनके कश्मीर विरोधी बयानबाजी और पाकिस्तान के साथ उनकी नजदीकी ने भारत और मलेशिया के बीच में दरार को पैदा कर दिया। लेकिन उनके सत्ता से हटते ही फिर से दोनों देशों के संबंध पटरी पर लौट आए 2020 में महातिर मोहम्मद ने अपनी गलती को स्वीकार किया था और उन्होंने माना था कि कश्मीर पर उनकी बयानबाजी की वजह से भारत और मलेशिया के बीच के संबंध बिगड़े थे।
दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में अपने मलेशियाई समकक्ष के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अनवर बिन इब्राहिम की यह पहली यात्रा है। मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में आपका स्वागत करने का अवसर पाकर बहुत खुशी हो रही है। भारत और मलेशिया साझेदारी का एक दशक पूरा कर रहे हैं और पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के सहयोग से हमारी साझेदारी को नई गति और ऊर्जा मिली है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
फिल्म रामायण को लेकर विक्रांत मैसी का बयान वायरल, अचानक हटाई सोशल मीडिया पोस्ट
- Author
- February 08, 2026
-
संगीत इंडस्ट्री को लेकर विशाल ददलानी की बड़ी सलाह, फैंस से की खास अपील
- Author
- February 08, 2026
-
90% मादा बछिया जन्म का लक्ष्य, डेयरी सेक्टर में दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर
- Author
- February 07, 2026
-
ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की के पाक समर्थन का आरोप, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
- Author
- February 07, 2026
-
CM, डिप्टी CM और रणदीप हुड्डा रहेंगे मौजूद, 30 इंटरनेशनल खिलाड़ी पहले ही पहुंचे
- Author
- February 07, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
