महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में महायुति की बड़ी जीत के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के मुखपत्र ‘सामना’ ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी शिवसेना पर तीखा हमला बोला है। संपादकीय में शिंदे गुट को ‘शाह-सेना’ करार देते हुए उस पर अवसरवाद और विचारधारा विहीन राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।
‘सत्ता और पैसा हो तो लहर बनाई जा सकती है’
सामना के संपादकीय में दावा किया गया कि मुंबई समेत 26 नगर निगमों में कथित रूप से भाजपा की लहर बनाई गई, जिसके सहारे अवसरवादी ताकतें सत्ता तक पहुंचीं। लेख में कहा गया कि शिवसेना (UBT)-मनसे गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन सरकार और चुनाव आयोग के कथित मनमाने रवैये ने नतीजों को प्रभावित किया।
मतगणना और जश्न पर सवाल
संपादकीय में मतगणना प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप लगाया गया कि शुक्रवार देर रात तक गिनती में अनियमितताएं होती रहीं, जबकि भाजपा ने परिणाम पूरी तरह घोषित होने से पहले ही जश्न शुरू कर दिया। इसे महाराष्ट्र और मराठी समाज के लिए चेतावनी बताया गया है।
ईवीएम, धनबल और फर्जी मतदान के आरोप
‘सामना’ ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, इंक स्कैम, ईवीएम में हेरफेर, धन वितरण और फर्जी व दोहरे मतदान के जरिए चुनाव को प्रभावित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अमृत काल’ पर तंज कसते हुए निष्पक्ष चुनाव और न्याय पर सवाल उठाए गए।
चुनाव आयोग और मॉडल कोड पर निशाना
संपादकीय में दावा किया गया कि मतदान के 24 घंटे बाद तक आधिकारिक वोटिंग प्रतिशत जारी नहीं किया गया, जबकि मतदान के दौरान ही भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल टीवी चैनलों पर चलाए गए। इसके अलावा आरोप लगाया गया कि मतदान केंद्रों पर कुछ चुनाव अधिकारी बीजेपी ऐप के जरिए मतदाताओं की जानकारी खोजते नजर आए।
सामना ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग इन आरोपों पर कार्रवाई नहीं करता, तो चुनाव कराने की जगह सीधे जनप्रतिनिधि नियुक्त कर दिए जाएं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
