मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी वीबी-जी राम जी किए जाने को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं, बल्कि पूरी योजना को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि मनरेगा के जरिए देश के हर नागरिक को काम का संवैधानिक अधिकार कांग्रेस सरकार ने दिया था। उन्होंने दावा किया कि कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सबसे पहले नरेगा योजना का प्रयोग किया था, लेकिन बाद में भाजपा ने वहां जांच कराकर बेवजह अनियमितताओं के आरोप लगाए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले इस योजना के तहत होने वाले कार्यों में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत और राज्य सरकार 10 प्रतिशत खर्च उठाती थी, लेकिन अब इसे बदलकर 60:40 कर दिया गया है। शिवकुमार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य राज्यों पर आर्थिक बोझ डालकर योजना को धीरे-धीरे खत्म करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना का “गला घोंटने” की साजिश रची जा रही है। शिवकुमार ने बताया कि मंत्री प्रियंक खरगे ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में बैठक बुलाई है, जहां आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।
शिवकुमार ने आगे कहा कि नए कानून से पूरा पंचायती राज तंत्र और उसके अधिकारी असमंजस में हैं। पहले मनरेगा का पैसा सीधे पंजीकृत मजदूरों के खातों में जाता था, लेकिन अब व्यवस्था बदल दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भाजपा कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकार को कमजोर करने की कोशिश करेगी। शिवकुमार ने इसे भाजपा के अंत की शुरुआत करार दिया।
गौरतलब है कि मनरेगा की शुरुआत 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के रूप में हुई थी, जिसे बाद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना नाम दिया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को साल में कम से कम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
