• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 17, 2025

    शिक्षक के खिलाफ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं का 65 किमी पैदल मार्च, बार-बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

    अरुणाचल प्रदेश के पाक्के केस्सांग जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की करीब 90 छात्राओं ने भूगोल और राजनीतिक विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 65 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च किया।

    यह मार्च रविवार रात न्यांगनो गांव से शुरू होकर सोमवार सुबह लेम्मी पहुंचा। कक्षा 11 और 12 की छात्राओं ने पूरी रात चलकर अपनी मांगों को आवाज दी।

    छात्राओं का कहना है कि उन्होंने कई बार स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    छात्राओं के मार्च का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने अभिभावकों और अधिकारियों को भी चौंका दिया।

    स्कूल प्रशासन की स्थिति

    स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने माना कि भूगोल और राजनीतिक विज्ञान विषयों के लिए शिक्षक नहीं हैं, हालांकि अन्य विषयों में पर्याप्त शिक्षक मौजूद हैं। यह स्कूल वर्ष 2011-12 में गरीब व वंचित परिवारों की लड़कियों की शिक्षा के लिए शुरू किया गया था।

    शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

    छात्राओं के इस मार्च के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। डिप्टी डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन दीपक तायेंग ने कहा कि विभाग पहले से भर्ती प्रक्रिया में जुटा था और हाल ही में तीन शिक्षकों के लिए इंटरव्यू भी हुआ था। अब भर्ती को मंजूरी दे दी गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories