• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 18, 2025

    शाह का दावा- NDA को प्रचंड बहुमत मिलेगा, तेजस्वी में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के बेगूसराय और रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत लाएगा और इसके बाद तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। उन्होंने मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए तालियां भी बजवाईं।

    शाह ने कहा, “हमारे यहां नेता थोपे नहीं जाते, नीचे से उठकर ऊपर आते हैं। मैं भी करियर की शुरुआत बूथ अध्यक्ष के रूप में की थी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प दिलाया कि NDA को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत से जीत दिलानी है।

    राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद शिक्षा, बिजली या रोजगार नहीं था, बल्कि “घुसपैठियों को बचाना” था। उन्होंने दावा किया कि बिहार से चुन-चुनकर घुसपैठियों को निकाला जाएगा। शाह ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर भी हमला बोला और उन्हें “बिहार के विकास के लिए खतरा” बताया।

    शाह ने RJD को “घोटालेबाज पार्टी” बताते हुए चारा घोटाले और ‘लैंड फॉर जॉब’ जैसे मामलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार के लिए बजट में खजाना खोल दिया है, जबकि लालू-राबड़ी के कार्यकाल में सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।

    रोहतास में शाह ने लगभग 30 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि भारी बहुमत से सरकार बनाने का चुनाव है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories