Uttar Pradesh के Ayodhya और Gonda से गुजरात क्राइम ब्रांच (DCB) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान शुभम कुमार और विकास सिंह के रूप में हुई है। दोनों को Surat ले जाया गया है।
SBI बैंक में दिनदहाड़े डकैती
27 अप्रैल को Surat के वराछा इलाके स्थित State Bank of India की शाखा में 7 हथियारबंद बदमाश घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बनाकर महज 13 मिनट में 52 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।
CCTV और तकनीक से मिली सफलता
वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। बातचीत और लोकेशन ट्रैकिंग से सुराग मिला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।
ट्रांजिट रिमांड पर सूरत ले गई पुलिस
गुजरात पुलिस ने आरोपियों को गोंडा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद उन्हें सूरत ले जाया गया है, जहां आगे पूछताछ की जाएगी।
फर्जी आईडी से किराए पर लिया कमरा
जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात से पहले सूरत में करीब एक महीने तक रुके थे। उन्होंने नकली आधार कार्ड के जरिए कमरा किराए पर लिया था और घटना से 10 दिन पहले ही उसे खाली कर दिया था।
चोरी की बाइक और ANPR कैमरे से मिले सुराग
आरोपियों ने तेलंगाना से फर्जी आईडी के जरिए एक बाइक खरीदी थी। यह बाइक और एयरपोर्ट रोड पर लगे ANPR कैमरों में उनकी गतिविधियां कैद हुईं। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले में कुल 7 आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए 120 से अधिक पुलिसकर्मी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
