उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल और राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। हिमाचल के ताबो में -2.0 और कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से आने वाले हफ्ते में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है। नवंबर के मध्य तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और कमी आने की संभावना है।
राजस्थान में सबसे ठंडा रहा सीकर
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार रात सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। फतेहपुर में 7.4, अजमेर में 8.1, अलवर में 8.5, लूणकरणसर में 8.7 और चूरू में 9.3 डिग्री दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर अब भी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है।
पश्चिम बंगाल में शुष्क मौसम और कोहरे की चेतावनी
पश्चिम बंगाल में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, मैदान क्षेत्रों में बीरभूम के श्रीनिकेतन में 15.8 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री था, जो रविवार सुबह घटकर 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हिमाचल में कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। कुकुमसेरी में -2.9, ताबो में -2.0, शिमला में 9.0, मनाली में 4.1 और बिलासपुर में 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में पाला और फिसलन से बचने के लिए वाहन चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
