नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट द्वारा यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
घटना शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर हुई। आरोपी पायलट वीरेंद्र सेजवाल उस समय एक अन्य एयरलाइन से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था। इसी दौरान उसका यात्री अंकित दीवान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पीड़ित यात्री ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी साझा करते हुए चेहरे पर चोट के निशान वाली तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसके बाद मामला सार्वजनिक हुआ।
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है और श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले सप्ताह एक बाहरी जांच समिति गठित करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी। एयरलाइन ने पीड़ित यात्री से भी संपर्क कर सहयोग का आश्वासन दिया है।
इस घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने पायलट को तत्काल ग्राउंड करने के निर्देश दिए हैं और बीसीएएस तथा सीआईएसएफ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
