महाराष्ट्र सरकार ने सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि उनकी वेबसाइट का मुख्य पृष्ट (ओपनिंग पेज) अनिवार्य रूप से मराठी भाषा में होना चाहिए। इसके साथ ही वेबसाइट का डिजाइन और नाम रखने का तरीका (नेमिंग प्रोटोकॉल) भी एक जैसा होना चाहिए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
'मुख्य पृष्ठ मराठी भाषा में करना अनिवार्य'
अधिकारी ने बताया कि यह फैसला सरकार के अगले डेढ़ सौ दिनों के प्रदर्शन के लक्ष्यों के तहत लिया गया है। उन्होंने कहा, आज के साइबर धोखाधड़ी और गुमराह करने वाली वेबसाइट के दौर में यह कदम जरूरी है। सभी मंत्रालयों और विभागों को एक निर्धारित डिजाइन में वेबसाइट तैयार करनी होगी, जिसमें उनकी वेबसाइट का नाम '.gov.in' डोमेन के साथ होना चाहिए। वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ मराठी में करना अनिवार्य रहेगा, क्योंकि मराठी राज्य की आधिकारिक भाषा है।
'एक समान होगा सभी वेबसाइट का यूजर इंटरफेस'
उन्होंने आगे बताया कि वेबसाइट पर अंग्रेजी में भी जानकारी पढ़ने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। यह निर्देश राज्य सरकार की एक बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद सभी विभागों में एकरूपता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, सभी सरकारी वेबसाइट पर एक समान यूजर इंटरफेस होगा, जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और राज्यपाल के नाम, साथ ही नागरिक सेवाओं, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम और 'आपले सरकार' जैसी विभागीय योजनाओं के प्रमुख लिंक शामिल होंगे।
सरकार के कामकाज के अनुभव के आधार पर उठाया गया कदम
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फैसला सरकार के पहले सौ दिनों के प्रदर्शन के अनुभव के आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा, पहले हर विभाग ने अपने-अपने लक्ष्य तय किए थे, जिससे तुलना करना मुश्किल हो गया था। उदाहरण के लिए, जैसे किसी विभाग ने पुराने कानूनों में सुधार को लक्ष्य बनाया, तो किसी ने केवल कामकाज को आसान बनाने पर फोकस किया। इससे आकलन में असंतुलन आ गया। अब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सभी विभागों के लिए एक जैसे मानदंड तय करने पर जोर दिया है, ताकि प्रदर्शन की उचित तुलना हो सके।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
