• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 08, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला, अब स्टार्टअप्स के लिए फंड जुटाना होगा आसान

    केंद्र सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की ‘फंड ऑफ फंड्स’ (एफओएफ) योजना की दूसरी किस्त को मंजूरी दे दी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने योजना के संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

    सरकार की यह योजना भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के सहयोग से लागू की जाएगी। इसके तहत एक अन्य एजेंसी भी योजना के क्रियान्वयन में भागीदारी करेगी। सरकार ने खासतौर पर डीप-टेक, विनिर्माण और नवाचार आधारित क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप्स पर फोकस किया है।

    मंत्रालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य देश में नवाचार को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स को पूंजी उपलब्ध कराना और रोजगार के नए अवसर तैयार करना है। योजना के जरिए निवेश फंडों के माध्यम से स्टार्टअप्स तक वित्तीय सहायता पहुंचाई जाएगी।

    सरकार का मानना है कि फंड ऑफ फंड्स योजना का दूसरा चरण भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories