नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक रहेगा।
शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जिन्होंने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था, 53 दिन बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए। वे समारोह में वेंकैया नायडू के पास बैठे नजर आए।
कैसे चुने गए राधाकृष्णन?
9 सितंबर को हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया।
- राधाकृष्णन को 452 वोट, जबकि रेड्डी को 300 वोट मिले।
- कुल 781 सांसदों में से 767 ने वोट डाला (98.2% मतदान)।
- इनमें से 752 वोट वैध और 15 अमान्य पाए गए।
- एनडीए को 427 सांसदों का समर्थन था, लेकिन उन्हें उम्मीद से 14 वोट ज्यादा मिले, जिनमें YSR कांग्रेस पार्टी के 11 सांसद भी शामिल रहे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा
शपथग्रहण से एक दिन पहले राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई। इसके बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
समारोह की कुछ झलकियां:
- 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने अंग्रेज़ी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली।
- शपथग्रहण का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
- समारोह के बाद राधाकृष्णन, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने भी पहुंचे।
- पीएम मोदी ने 9 सितंबर की रात राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी थी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
