• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 06, 2025

    सुनवाई के दौरान वकील ने CJI दीपक गवई पर जूता फेंकने की कोशिश, न्यायपालिका अडिग

    सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। सुनवाई के दौरान एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता उछालने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान आरोपी ने कोर्ट के अंदर नारेबाजी भी की। तुरंत ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर निकाला, जिससे कुछ देर के लिए कोर्ट की कार्यवाही बाधित रही।

    लाइव लॉ वेबसाइट के मुताबिक, अदालत में मौजूद लोगों ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने नारे लगाए जैसे- “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आरोपी ने सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश की, जबकि अन्य ने बताया कि उसने कागज का रोल फेंका। यह व्यक्ति कथित रूप से वकील की वेशभूषा में था।

    कानूनी मामलों की वेबसाइट बार एंड बेंच के सूत्रों के अनुसार, जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच वकीलों से सुनवाई कर रही थी, तभी यह वकील दौड़ते हुए आगे आया और अपना जूता निकालकर हमला करने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उसे कोर्ट से बाहर कर दिया।

    मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने इस घटना पर कहा कि “ऐसी घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता” और कोर्ट की कार्यवाही जारी रखी। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है, और आरोपी वकील से पूछताछ जारी है।

    इस घटना का संदर्भ सोशल मीडिया विवाद से भी जुड़ा है। खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करने वाली याचिका खारिज होने और सुनवाई के दौरान दिए गए बयानों के कारण CJI बीआर गवई के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध जताया गया था। सीजेआई ने कहा था कि उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान किया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories