केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एनएस राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति में वरिष्ठता के बजाय युद्धक अनुभव और रणनीतिक क्षमता को प्राथमिकता दी गई है। सुब्रमणि सेना और वायुसेना प्रमुख से जूनियर माने जाते हैं, लेकिन चीन और पाकिस्तान से जुड़े मामलों में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए सरकार ने उन पर भरोसा जताया है।
गढ़वाल राइफल्स से जुड़े जनरल सुब्रमणि के पास डोकलाम संकट, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, असम और पंजाब जैसे संवेदनशील इलाकों में सेना की कमान संभालने का लंबा अनुभव है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से सरकार का फोकस चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर सुरक्षा रणनीति को और मजबूत करने पर रहेगा।
सीडीएस के तौर पर उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय सेनाओं के ‘थिएटरीकरण’ यानी संयुक्त थिएटर कमान व्यवस्था को लागू करना होगी। इसके जरिए तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त संचालन क्षमता विकसित करने की योजना है।
इसके साथ ही सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
