• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 13, 2025

    सीमा और आतंरिक सुरक्षा पर उच्चस्तरीय मीटिंग, एजेंसियों ने पीएम को दी हालात की रिपोर्ट

    दिल्ली लाल किला धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल मौजूद रहे।

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दिल्ली धमाके की जांच की प्रगति, सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और संभावित आतंकी नेटवर्क पर चर्चा हुई। मोदी ने सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

    गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी पीएम मोदी ने ऐसी ही सुरक्षा समीक्षा बैठक ली थी।

    इससे पहले पीएम मोदी भूटान यात्रा से लौटते ही सीधे एयरपोर्ट से LNJP अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों से भी उपचार की जानकारी ली।

    मोदी ने कहा कि, “जो लोग इस साजिश के पीछे हैं, उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।”

    10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के सामने हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी और 21 लोग घायल हुए थे। जांच एजेंसियों को अब इस मामले में “डॉक्टर्स टेरर मॉड्यूल” का कनेक्शन मिलने की बात सामने आई है। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और यूपी में कई संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories