• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 17, 2025

    सिंगापुर में सिंगर जुबीन गर्ग की मौत, राहुल गांधी ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित...

    गुवाहाटी: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को असम पहुंचे और सिंगर जुबीन गर्ग के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पारंपरिक असमिया स्कार्फ गमसा चढ़ाया, नाम-कीर्तन (प्रार्थना) में हिस्सा लिया और नाहोर का पौधा लगाया।

    राहुल गांधी ने कहा कि जुबीन गर्ग के परिवार और असम के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सिंगापुर में उनके साथ क्या हुआ। उन्होंने कहा, "जितनी जल्दी सच्चाई सामने आए, उतना ही बेहतर है। परिवार को समाधान की जरूरत है।" राहुल जल्द ही जुबीन के घर जाकर परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

    सिंगापुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जुबीन गर्ग की मौत की जांच में लगभग तीन महीने लग सकते हैं। इसके बाद रिपोर्ट कोरोनर को सौंपी जाएगी, जो तय करेंगे कि कोरोनर जांच (CI) की जाए या नहीं। जांच जारी रहते हुए, भारतीय उच्चायोग के अनुरोध पर एक अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम और शुरुआती जांच रिपोर्ट भारत को भेजी गई। शुरुआती जांच में किसी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला।

    इस बीच, जुबीन गर्ग बैंड के दो मेंबर्स शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को 14 दिनों की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। दोनों को SIT ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

    जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हुई थी। उस वक्त वह नाव में 17 लोगों के साथ थे। अब तक इस मामले में 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें जुबीन के चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, को-सिंगर अमृतप्रभा महंत, फेस्टिवल आयोजक श्यामकनु महंत और बैंड के ड्रम मास्टर शेखर ज्योति गोस्वामी शामिल हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories