सीबीआई ने दो कथित ठगों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पहचान बनाकर रिश्वतखोरी और ठगी का रैकेट चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत कुमार पात्रा और मिंकु लाल जैन के रूप में हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लेकर लोगों को धमकाते और सरकारी संपर्कों का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठते थे।
फर्जी पहचान बनाकर हासिल करते थे सरकारी सुविधाएं
सीबीआई की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी खुद को केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर सरकारी परिसरों में वीआईपी प्रोटोकॉल का फायदा उठाते थे। वे सरकारी आवासों में रहते, प्रतिबंधित क्षेत्रों में बेरोकटोक आते-जाते और कई कार्यक्रमों में वीआईपी अतिथि बनकर शामिल होते थे।
रिश्वत मांगते पकड़े गए आरोपी
4 नवंबर को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने एक निजी कंपनी के सीईओ विनोद परिहार के ठिकानों पर छापेमारी की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए परिहार ने इन ठगों से संपर्क किया। दोनों ने मामला सुलझाने के बदले 18 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जानकारी मिलते ही सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
करोड़ों की नकदी और संपत्ति बरामद
छापेमारी में सीबीआई को 3.7 करोड़ रुपये नकद, लगभग एक किलो सोने के आभूषण, 26 संपत्तियों के दस्तावेज, चार लग्जरी गाड़ियां और 12 अन्य वाहन मिले। साथ ही, दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा में कई ठिकानों से डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
