रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित त्रि-सेवा संगोष्ठी में कहा कि साइबर हमलों, सूचना युद्ध और बदलती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना के बीच बेहतर तालमेल और एक समान प्रणाली जरूरी है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा।
उन्होंने बताया कि सेनाओं ने वर्षों के अनुभव से अपनी ऑडिट प्रणाली विकसित की हैं, लेकिन आज के एकीकृत अभियानों के दौर में यह जरूरी है कि ये प्रणाली एक-दूसरे से जुड़ी हों। अलग-अलग काम करने पर निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। एकीकृत प्रणाली से सेना का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मानक तय करने का मतलब सेनाओं की पहचान खत्म करना नहीं है, बल्कि ऐसी प्रणाली बनानी है जो तीनों सेवाओं के काम को जोड़ सके। उन्होंने जोर दिया कि संवाद और नेतृत्व की भूमिका इस प्रक्रिया में अहम है, और संयुक्तता का महत्व हर सेवा और कर्मचारी को समझना होगा।
रक्षा मंत्री ने थल सेना, वायु सेना और नौसेना की सराहना करते हुए कहा कि अगला कदम ‘त्रि-सेवा लॉजिस्टिक्स’ का एकीकरण होना चाहिए। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से हर सेवा की जरूरतों और संसाधनों की स्थिति साझा रूप से दिखाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जब तीनों सेनाएं एक साथ आगे बढ़ेंगी, तभी बड़ी चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक किया जा सकेगा।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
