दिल्ली में इन दिनों ठंड की हल्की सिहरन, धूप की गर्माहट और देसी व्यंजनों की खुशबू मिलकर एक अनोखा माहौल बना रही है। हुमायूं के मकबरे के पास सुंदर नर्सरी में शुरू हुआ सरस फूड फेस्टिवल राजधानी में सर्द मौसम के बीच स्वाद और संस्कृति का बड़ा उत्सव बन गया है।
यह आयोजन सिर्फ फूड फेस्ट नहीं, बल्कि महिला शक्ति और ग्रामीण संस्कृति का उत्सव बनकर सामने आया है। देशभर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं—जिनमें कई लखपति दीदी भी शामिल हैं—अपने प्रदेश की पारंपरिक डिशेज़ लेकर दिल्ली पहुंची हैं।
देशभर के व्यंजनों की महक से गुलजार फेस्टिवल
राजस्थान की दाल-बाटी, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के मसालेदार व्यंजन, बंगाल की फ्राइड फिश, कश्मीर का कलारी कुल्चा, हैदराबादी बिरयानी, उत्तराखंड की तंदूरी चाय, बिहार का लिट्टी-चोखा, पंजाब का सरसों का साग, केरल की मालाबार बिरयानी सहित दर्जनों राज्यों के पारंपरिक पकवान लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।
हर स्टॉल पर उमड़ती भीड़ से साफ है कि लोग ठंड में धूप का आनंद लेते हुए स्टेट-टू-स्टेट फूड जर्नी का मजा उठा रहे हैं।
फेस्टिवल में पहली बार 100% ई-पेमेंट सिस्टम
इस बार फेस्टिवल में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पूरी खरीद—बिक्री केवल डिजिटल पेमेंट से होगी। स्कैन करो, भुगतान करो और अगले स्टॉल की ओर बढ़ जाओ—यही फॉर्मेट अपनाया गया है।
महिला सशक्तिकरण का बड़ा मंच
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के सीएम कटारिया ने कहा कि सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है। 1999 से आयोजित हो रहे इस फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और देश की खाद्य संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल की है, बल्कि वे अपने राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की विशेषज्ञ भी हैं।
इस बार 25 राज्यों के 62 स्टॉलों पर 300 से ज्यादा लखपति दीदियों सहित कई समूहों की महिलाएं भाग ले रही हैं।
कब तक चलेगा फेस्टिवल?
सरस फूड फेस्टिवल 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा।
समय: सुबह 11:30 बजे से रात 9:30 बजे तक
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
