• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 30, 2026

    राजस्थान में कमजोर रह सकता है मानसून, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने बढ़ाई चिंता

    मॉनसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-ओले; 17 लोगों की मौत

    देशभर में मॉनसून के करीब आते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

    बिहार के औरंगाबाद, गया, सारण और खगड़िया जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल के छह जिलों में बारिश और बिजली गिरने से जुड़ी घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज बारिश और भूस्खलन के कारण इनोवा, ट्रैक्टर समेत 10 वाहन बह गए, जबकि दो पर्यटकों की मौत हो गई।

    राजस्थान में जयपुर समेत छह जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। दौसा में आंधी के दौरान हाईटेंशन लाइन का टावर गिर गया, जिससे एक स्कॉर्पियो वाहन तारों में उलझकर पलट गया। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। वहीं देहलाल गांव में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले सात दिनों में केरल पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस वर्ष मॉनसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका भी जताई है। आईएमडी के अनुसार जून से सितंबर के बीच देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है और मॉनसूनी वर्षा लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) के करीब 90 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories