केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के हर नागरिक को स्वस्थ रखकर ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ गरीबों के लिए एक सपना था, लेकिन अब यह उनका अधिकार बन गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत हर परिवार को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने से गरीबों की सबसे बड़ी मुश्किल दूर हुई है।
रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भारत का हर नागरिक स्वस्थ होगा तभी देश सशक्त बनेगा। यही हमारे पूर्वजों का सपना था और हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
रक्षा मंत्री ने बताया कि आज देश के कोने-कोने में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुल रहे हैं, जहां डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से लोगों को अपने नजदीक ही बेहतर इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि “दूसरे की सेवा करने का भाव तभी आ सकता है जब हम दूसरों की पीड़ा को महसूस करें।”
राजनाथ सिंह ने कहा कि अब स्वास्थ्य सुविधा लोगों का अधिकार बन चुकी है। देश के 10 करोड़ परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवच मिला है। अब इसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी शामिल किया गया है। इससे कोई भी गरीब बीमारी के कारण जीवन की उम्मीद नहीं खोएगा।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर जिले और क्षेत्र में बेहतर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। अब लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं रही। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 42 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जबकि गोरखपुर और रायबरेली के दो एम्स सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
