कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दी गई जान से मारने की धमकी पर विवाद गहराने के बीच केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि पार्टी ऐसी सोच को बिल्कुल मंजूर नहीं करती। उन्होंने साफ किया कि भाजपा की राजनीति विकास और विचारधारा की है, न कि निजी दुश्मनी की। राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'शुरू से ही मेरा कहना था कि भाजपा ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती। हमारे एक प्रवक्ता ने गुस्से और जोश में गलत बात कह दी थी। हमने उन्हें समझाया और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली।'
हम विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं- राजीव चंद्रशेखर
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मकसद किसी से दुश्मनी निभाना नहीं है। 'हम विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं, विकास और प्रदर्शन की राजनीति करते हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी के आधार पर राजनीति करना भाजपा का तरीका नहीं है।'
विवादित बयान और भाजपा प्रवक्ता की गिरफ्तारी
यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेवन ने 26 सितंबर को एक टीवी चैनल की बहस में राहुल गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। बहस का विषय बांग्लादेश और नेपाल में हो रहे प्रदर्शनों से जुड़ा था। इसी दौरान महादेवन ने कहा कि भारत में ऐसी स्थिति संभव नहीं है क्योंकि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं। उन्होंने आगे धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर राहुल गांधी ने ऐसे ही सपने देखे, तो 'गोलियां उनके सीने को चीर देंगी।' इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। 29 सितंबर की रात महादेवन पुलिस के सामने पेश हुए। उनके साथ कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और बाद में अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
कांग्रेस का भाजपा पर हमला
कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर भी हमला बोला, पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रिंटू महादेवन को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया, क्योंकि भाजपा और सत्तारूढ़ माकपा (सीपीआई-एम) के बीच 'गुप्त समझौता' है। कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की धमकियां लोकतंत्र और राजनीतिक शिष्टाचार के लिए खतरनाक हैं। हालांकि भाजपा ने अब यह सफाई देने की कोशिश की है कि पार्टी का रुख ऐसी बयानबाजी के पक्ष में नहीं है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
