मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G किए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने जा रही है। शनिवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया कि 5 जनवरी से देशभर में विरोध अभियान चलाया जाएगा।
खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है, इसी वजह से मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। खड़गे ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस और यूपीए सरकार की ऐतिहासिक योजना रही है, जिसने लाखों ग्रामीण परिवारों को रोजगार और सम्मान दिया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला न तो कैबिनेट से चर्चा कर लिया गया और न ही राज्यों से राय ली गई। राहुल ने आरोप लगाया कि देश में “वन मैन शो” चल रहा है, जहां फैसले सीधे पीएम हाउस से लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नीति का फायदा सिर्फ 2–3 अरबपतियों को मिल रहा है, जबकि नुकसान ग्रामीण भारत और मजदूरों को हो रहा है।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि राइट-बेस्ड कानून था, जिसने करोड़ों लोगों को न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दी। इसे खत्म करना या कमजोर करना गरीबों के अधिकारों पर हमला है और केंद्र सरकार राज्यों से अधिकार और फंड छीन रही है।
बैठक में कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी चिंता जताई। खड़गे ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के नाम वोटर लिस्ट से न हटें।
कांग्रेस ने साफ किया है कि मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
