Rahul Gandhi ने रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है और इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता, किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंबानी और अदाणी के इर्द-गिर्द जो आर्थिक ढांचा तैयार किया है, वह टिक नहीं पाएगा और टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि “बहुत कठिन समय आने वाला है” और उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ा आर्थिक झटका लग सकता है।
राहुल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं पर कार्रवाई करने के बजाय लोगों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दे रही है, जबकि प्रधानमंत्री खुद लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं।
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में सरकार की राजनीति लोगों का ध्यान भटकाने और जनता की संपत्ति कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों में पहुंचाने की रही है। उन्होंने नोटबंदी और छोटे व्यापारियों की आर्थिक परेशानियों का भी जिक्र किया।
दौरे के दौरान राहुल गांधी ने बछरावां में सांसद निधि से बने बारात घर का उद्घाटन किया और बड़े मंगल के मौके पर चुरुवा मंदिर में हनुमानजी के दर्शन भी किए। उन्होंने लोगों से कहा कि उनका रायबरेली से परिवार जैसा रिश्ता है और वह हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
यूपी के बलिया का निकला मुख्य शूटर, परिवार संग लौट रहा था आरोपी
- Author
- May 19, 2026
-
राहुल बोले- देश में कठिन समय आने वाला है, सरकार एक्शन लेने के बजाय विदेश दौरे पर
- Author
- May 19, 2026
-
मानसून में देरी के संकेत, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में लू का खतरा
- Author
- May 19, 2026
-
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- विरोध करें, लेकिन कानून और व्यवस्था न बिगाड़ें
- Author
- May 19, 2026
-
नॉर्वे में पत्रकार के सवाल पर चुप रहे पीएम, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
- Author
- May 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
