• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 22, 2025

    PM मोदी का आह्वान: स्वदेशी को बढ़ावा दें, दुकानों पर बिकें सिर्फ मेड इन इंडिया सामान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत पर देशवासियों को पत्र लिखकर नए जीएसटी रिफॉर्म्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से लागू हुए इन सुधारों से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी और लघु उद्योग सभी को सीधा फायदा मिलेगा।

    पीएम मोदी ने बताया कि अब ज्यादातर चीजें केवल 5% टैक्स दर पर मिलेंगी। दवाइयों, खाने-पीने की वस्तुओं, साबुन-टूथपेस्ट जैसे रोज़मर्रा के सामान और घर-परिवार से जुड़े उत्पाद सस्ते हो गए हैं। इंश्योरेंस पॉलिसी भी जीएसटी से मुक्त होकर मिलेंगी।

    उन्होंने लिखा कि “पहले और अब” बोर्ड लगाकर व्यापारी दिखा रहे हैं कि चीजें कितनी सस्ती हुई हैं। पीएम मोदी के अनुसार, नए सुधारों से देशवासियों को हर साल लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए की बचत होगी।

    साथ ही उन्होंने ‘स्वदेशी अपनाने’ की अपील करते हुए कहा कि देश के कारीगरों और उद्योगों के बने सामान खरीदने से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा होगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories