तमिलनाडु में दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने किसानों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने मंच पर आते ही किसानों को गमछा लहराते देखा और कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे “बिहार की हवा तमिलनाडु पहुंच गई हो।” हाल ही में बिहार में एनडीए की बड़ी जीत का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस ऊर्जा और उत्साह को देखना उनके लिए काफी प्रेरणादायी है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती का विषय उनके दिल के बेहद करीब है। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने कई किसानों से मुलाकात की—किसी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर खेती शुरू की, तो कोई NASA जैसी प्रतिष्ठित संस्था से लौटकर खेती में नवाचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों का साहस और बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता देश की कृषि व्यवस्था को नई दिशा दे रही है।
मोदी ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में भारत की कृषि में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। देश के युवा खेती को एक आधुनिक, तकनीकी और व्यापक अवसर के रूप में देख रहे हैं। इससे न केवल कृषि की गुणवत्ता बदलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारत के कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है और कृषि निर्यात लगभग दोगुना हो गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे मिट्टी अधिक स्वस्थ रहती है, रसायनों का उपयोग घटता है और किसानों की लागत कम होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन प्राकृतिक खेती को नई गति देगा।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि की अगली किस्त भी जारी की, जिसके तहत देशभर के किसानों को 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के परिश्रम और उनके योगदान का सम्मान है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
