• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 13, 2025

    PM की मणिपुर यात्रा पर राहुल ने उठाए सवाल, जोशी बोले- हर बात पर उल्टा बोलना आदत!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह सिर्फ "बकवास" करते हैं। जोशी ने राहुल गांधी के लगातार विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वह बिना सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किए विदेश चले जाते हैं।

    'वोट चोरी' को बताया असली मुद्दा

    गुजरात में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का मणिपुर दौरा स्वागत योग्य है, लेकिन देश के सामने असली समस्या 'वोट चोरी' है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में जनादेश की चोरी हुई और अब जनता प्रधानमंत्री को ‘वोट चोर’ कह रही है।

    विदेश दौरों को लेकर उठाए सवाल

    प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “वो बार-बार विदेश क्यों जाते हैं, किसी को जानकारी नहीं होती। यहां तक कि सुरक्षा एजेंसियों को भी नहीं बताया जाता। ऐसे में उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए?” उन्होंने तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी की राजनीति गंभीरता से लेने लायक नहीं रह गई है।

    बिहार दौरे पर भी निशाना

    केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के हालिया बिहार दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा कि वहां भी उन्होंने कई आरोप लगाए, लेकिन किसी ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। जोशी ने कहा कि जब राजद नेता तेजस्वी यादव ने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया, तब राहुल गांधी चुपचाप बैठे रहे। उन्होंने सवाल किया, “ऐसे बेबस नेता पर कोई कैसे भरोसा करे?”

    Tags :
    Share :

    Top Stories