• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 25, 2025

    पश्चिम बंगाल में वारदात के बाद उबाल, परिवार बोला,दोषियों को मिले सजा-ए-मौत

    महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। फलटण शहर के एक होटल में गुरुवार को 28 वर्षीय डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सतारा जिले के फलटण स्थित एक सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में तैनात थी।

    डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के रिश्तेदारों ने मांग की है कि जिन लोगों के नाम सुसाइड नोट में हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

    रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर पर अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट बदलने का दबाव डाला जा रहा था और उसने इस संबंध में कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एक मेडिकल अफसर पर भी लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया।

    घटना को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में सरकार नाकाम रही है।” उन्होंने फडणवीस से गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की और राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मामले में दखल देने की अपील की।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories