प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कोलकाता में 16वीं कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (CCC) का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम में 15 से 17 सितंबर तक चलेगा। इस वर्ष की थीम है — ‘ईयर ऑफ रिफॉर्म्स – भविष्य के लिए ट्रांसफॉर्मेशन’।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार शाम कोलकाता पहुंचकर बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस से राजभवन में भेंट की। यह उनके पिछले एक महीने में दूसरा बंगाल दौरा है।
संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना का सबसे बड़ा रणनीतिक मंच है, जिसमें तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री देश की सुरक्षा, रक्षा नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करते हैं।
इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजित डोभाल, CDS जनरल अनिल चौहान समेत सभी तीनों सेनाओं के प्रमुख और अन्य सीनियर अधिकारी हिस्सा लेंगे।
इससे पहले 22 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में 5200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उन्होंने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो रूट का शुभारंभ किया था।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
