• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 06, 2026

    पार्टी अनुशासन पर सख्त कांग्रेस, बयानबाजी को लेकर संयुक्त सचिव से मांगा जवाब

    असम में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन के भीतर बयानबाजी को लेकर विवाद सामने आया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आरोप लगाया है कि पार्टी के संयुक्त सचिव पंकज सैकिया ने उनके बारे में मीडिया में अनुचित टिप्पणी की है। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने सैकिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) बिपुल गोगोई द्वारा जारी नोटिस में संयुक्त सचिव से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया कि पार्टी अध्यक्ष गौरव गोगोई के संज्ञान में यह मामला आया है और इसे पार्टी अनुशासन का उल्लंघन माना गया है।

    नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सैकिया को बताना होगा कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। पार्टी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories