केंद्रीय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स ने मंगलवार को देशभर में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया। आठवें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों (टीओआर) में बदलाव, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और अन्य लंबित मांगों को लेकर सभी कार्यस्थलों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद मांगों का एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
कॉन्फेडरेशन के महासचिव एस.बी. यादव ने बताया कि प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों की मांगों का चार्टर कैबिनेट सचिव को भेजा गया है। इसमें राष्ट्रीय परिषद-जेसीएम द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करते हुए आठवें वेतन आयोग की टीओआर में संशोधन की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि सरकार केवल व्यापार करने में आसानी नहीं, बल्कि कर्मचारियों के जीवन और सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान दे।
मांग पत्र में प्रमुख रूप से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता/महंगाई राहत को मूल वेतन/पेंशन में मिलाने, 1 जनवरी 2026 से वेतन और पेंशन पर 20 प्रतिशत अंतरिम राहत (आईआर) देने, नई पेंशन योजना (NPS/UPS) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग शामिल है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की गई है कि किसी भी परिस्थिति में पेंशनभोगियों के बीच भेदभाव नहीं किया जाए।
कॉन्फेडरेशन ने कहा कि कोविड-19 के दौरान रोकी गई महंगाई भत्ते की तीन किस्तों (18 माह) का भुगतान किया जाए और पेंशन के परिवर्तित हिस्से की बहाली 15 साल की जगह 11 साल में की जाए। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति पर लगी 5 प्रतिशत की सीमा हटाने, सभी विभागों में रिक्त पद भरने, आउटसोर्सिंग व निगमीकरण बंद करने और संविदा, आकस्मिक व जीडीएस कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग भी उठाई गई है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगे और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
