• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर चिंतित हिमांगी सखी, बांके बिहारी से की लंबी उम्र की कामना

    मथुरा में वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर भावुक बयान दिया। वृंदावन पहुंचीं हिमांगी सखी ने बांके बिहारी जी के दर्शन और परिक्रमा के बाद कहा कि वह ठाकुर जी से प्रार्थना करेंगी कि उनकी उम्र भी प्रेमानंद महाराज को लग जाए। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज आज भक्ति का बड़ा स्रोत हैं और ऐसे रसिक संत दुनिया को चाहिए।

    दरअसल, 17 मई से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा बंद है। हाल ही में जारी एक वीडियो में उन्होंने अपने भक्तों से भावुक अपील करते हुए कहा था कि चिंता मत करो, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं।

    वहीं हिमांगी सखी ने कॉकरोच पार्टी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी समाज को आइना दिखाने का काम कर रही है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

    इधर अलीगढ़, कानपुर, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों से अपराध और हादसों की बड़ी खबरें भी सामने आईं। अलीगढ़ में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि कानपुर में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देता रहा। गोरखपुर में कार सवार युवक की पिटाई कर उसकी गाड़ी में आग लगा दी गई, वहीं देवरिया में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप लगा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories