दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बुधवार–गुरुवार रात 12 बजे से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। इसके तहत राजधानी में सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं। अब दिल्ली में केवल BS-6 इंजन वाली गाड़ियों को ही एंट्री दी जा रही है, जबकि इससे कम मानक वाले दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड वाहनों को बॉर्डर से ही लौटा दिया जा रहा है।
इस फैसले से दिल्ली में रोजाना बाहर से आने-जाने वाली करीब 12 लाख गाड़ियों पर असर पड़ा है। नोएडा से 4 लाख से ज्यादा, गुरुग्राम से 2 लाख और गाजियाबाद से करीब 5.5 लाख वाहनों की एंट्री पर रोक लगी है।
इसके साथ ही राजधानी में ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम भी लागू कर दिया गया है। पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट के बिना पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं दिया जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर बिना PUC वाले वाहनों की पहचान के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं।
दिल्ली के अंदर और बॉर्डर इलाकों में ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें जगह-जगह गाड़ियों की जांच कर रही हैं। नॉन BS-6 इंजन वाले वाहन बॉर्डर से ही यू-टर्न ले रहे हैं, जबकि PUC फेल होने पर पेट्रोल पंप से बिना फ्यूल लौटाया जा रहा है।
परिवहन विभाग के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने पर गैर-BS6 वाहनों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना या वाहन को वापस भेजा जा रहा है। वहीं बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के 10 हजार रुपए का चालान किया जा रहा है। बार-बार नियम तोड़ने पर वाहन जब्त करने का भी प्रावधान है।
GRAP-4 के तहत निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों पर पूरी तरह रोक है। हालांकि CNG, इलेक्ट्रिक वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है। इसके अलावा सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया गया है और प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
इस बीच घने कोहरे और धुंध के कारण गुरुवार सुबह दिल्ली में विजिबिलिटी काफी कम रही। इससे हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ और 22 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का AQI 358 दर्ज किया गया है और अगले 6 दिनों तक हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की संभावना है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
