पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी हैं, जबकि वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। गंभीर हालत में विनय त्यागी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
लक्सर–हरिद्वार हाईवे पर हमला
वारदात बुधवार दोपहर करीब एक बजे लक्सर-हरिद्वार हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर हुई। मेरठ निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी रुड़की कारागार में बंद था और धोखाधड़ी के एक मामले में उसे लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना था।
कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी टाटा सूमो में उसे लेकर लक्सर जा रहे थे। ओवरब्रिज के बीच जाम लगने के कारण पुलिस वाहन को रुकना पड़ा। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
भीड़ का फायदा उठाकर फरार हुए बदमाश
फायरिंग के दौरान विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं और वह वाहन के अंदर ही गिर पड़ा। दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। हमले के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भीड़ के बीच से फरार हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल विनय त्यागी को पहले लक्सर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस महकमे में हड़कंप, नाकाबंदी
घटना की सूचना मिलते ही शेखर चंद सुयाल, नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। चारों ओर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे बदमाश को छुड़ाने की साजिश समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती मानते हुए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
