प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में ‘भ्रष्ट’ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शासन शैली और क्षेत्र की आकांक्षाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता राज्य के लोगों के दिलों को छू रही है।
प्रधानमंत्री यह बयान मदुरंतकम में एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत से पहले दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु एनडीए के साथ खड़ा है और अब भ्रष्ट डीएमके सरकार को अलविदा कहने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का सुशासन मॉडल और विकास का विज़न जनता के बीच गूंज रहा है।
पीएम मोदी शुक्रवार को मदुरंतकम में एक विशाल एनडीए रैली को संबोधित करेंगे, जिसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन के अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस महारैली में एनडीए के प्रमुख नेता शामिल होंगे, जिनमें गठबंधन की अहम सहयोगी एआईएडीएमके के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी भी मौजूद रहेंगे।
चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिए पीएम मोदी डीएमके सरकार के खिलाफ चुनावी अभियान को धार देंगे और एनडीए की नीतियों व योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे।
वहीं, भाजपा के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य डीएमके के भ्रष्ट शासन को समाप्त कर राज्य में सुशासन, अवसर और समृद्धि लाना है। उन्होंने दावा किया कि इस बार तमिलनाडु में एनडीए मजबूती से उभरेगा।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मदुरंतकम और आसपास के इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चेंगलपट्टु जिले के पास प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
