• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 25, 2026

    NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और CBI को जारी किया नोटिस

    सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले में सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि NTA ने पिछले पेपर लीक मामलों से कोई सबक नहीं लिया।

    जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA), यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) और अन्य याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि 2024 में भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, तब एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई थी और उसकी सिफारिशें स्वीकार भी की गई थीं।

    सुप्रीम कोर्ट ने NTA को निर्देश दिया है कि वह गुरुवार तक हलफनामा दाखिल कर बताए कि पिछली सिफारिशों और निर्देशों पर क्या कार्रवाई की गई। साथ ही केंद्र सरकार और CBI से भी जवाब मांगा गया है।

    FAIMA ने याचिका में मांग की है कि NEET परीक्षा कराने के लिए NTA की जगह नई स्वायत्त संस्था बनाई जाए या इसकी पूरी संरचना बदली जाए। वहीं UDF ने भी मौजूदा व्यवस्था भंग कर नई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी गठित करने की मांग की है।

    गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद मामला CBI को सौंपा गया। अब तक इस मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। महाराष्ट्र की फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार समेत कई आरोपियों पर पेपर लीक कराने का आरोप है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories