NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 9वीं आरोपी मनीषा मंधारे को CBI ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया गया। मंधारे पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर है और एजेंसी के अनुसार वह NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी।
CBI के मुताबिक मनीषा मंधारे को पहले से पता था कि परीक्षा में कौन से सवाल आने वाले हैं। आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले पुणे में स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई और छात्रों को बॉटनी व जूलॉजी के संभावित सवाल नोट करवाए।
जांच में सामने आया है कि पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए छात्रों को इस कोचिंग में एडमिशन दिलाया गया था। एजेंसी का दावा है कि दोनों आरोपियों ने लीक पेपर उपलब्ध कराने के बदले छात्रों और अभिभावकों से लाखों रुपए वसूले।
CBI ने इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को एजेंसी की टीम ने नांदेड़ में आरोपी अश्विनी भाऊराव कदम से जुड़े एक फ्लैट पर भी छापा मारा।
जांच एजेंसी के अनुसार पेपर लीक का मास्टरमाइंड लातूर का केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी है, जो कई साल तक NEET पेपर सेटिंग पैनल का हिस्सा रहा। आरोप है कि उसने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में छात्रों को संभावित सवाल और जवाब बताए थे, जो बाद में परीक्षा में आए।
इस बीच केंद्र सरकार ने NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IRS अधिकारी आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढिया को जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। वहीं अनुजा बापट और रुचिता विज को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।
गौरतलब है कि NEET-UG परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। अब 21 जून को दोबा
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
