मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी और मीडिया सेक्टर में खरीदारी देखी गई।
सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 454.70 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75,903.75 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 133.40 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 23,041 पर था।
निफ्टी बैंक 253.90 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 49,956.50 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 306.10 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 51,123.20 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 180.35 अंक या 1.15 प्रतिशत चढ़कर 15,927.95 पर था।
बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, भारतीय बाजार में दो रुझान महत्वपूर्ण बने हुए हैं। पहला यह कि घरेलू खपत थीम लोकप्रिय हो रही है।
उन्होंने आगे कहा, "दूसरा यह कि रक्षा/शिपिंग जैसी कमजोर थीम को सपोर्ट मिल रहा है। उपभोक्ता केंद्रित डिजिटल स्टॉक भी मजबूत स्थिति में हैं। यह ट्रेंड जारी रह सकता है।"
सकारात्मक शुरुआत के बाद, निफ्टी को 22,850 पर सपोर्ट मिल सकता है, इससे पहले 22,750 और 22,700 पर सपोर्ट देखा जा सकता है।
चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा कि ऊपरी स्तर पर, पहले 23,000 स्तर और इसके बाद 23,100 और 23,200 स्तर पर तत्काल प्रतिरोध हो सकता है।
इस बीच, सेंसेक्स पैक में, जोमैटो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल और एसबीआई टॉप गेनर्स थे।
जबकि, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।
अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में, डॉव जोन्स 0.92 प्रतिशत बढ़कर 41,964.63 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.08 प्रतिशत बढ़कर 5,675.29 पर पहुंच गया और नैस्डैक 1.41 प्रतिशत बढ़कर 17,750.79 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में, केवल हांगकांग और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि जापान, सोल, जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
