नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ का मुद्दा उठाया। राघव चड्ढा ने कहा कि अमेरिका के पास अपना चैट-जीपीटी, जेमिनी, ग्रॉक और चीन के पास डीपसीक जैसे एआई मॉडल हैं। लेकिन, क्या भारत अपना जनरेटिव एआई मॉडल बना पाएगा?
राघव चड्ढा ने कहा कि आज का दौर एआई की क्रांति का युग है और अमेरिका के पास अपने चैट-जीपीटी, जेमिनी, ग्रॉक जैसे मॉडल हैं, वहीं चीन ने डीपसीक जैसे सबसे ज्यादा क्षमता वाले और सबसे कम लागत से बना एआई मॉडल तैयार कर लिया है। लेकिन, इस एआई के युग में भारत कहां है? क्या भारत इस युग में पिछड़ता जा रहा है? क्या भारत अपना जनरेटिव एआई मॉडल नहीं बना पाएगा?
उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से 2022 तक दुनिया में जितने पेटेंट रजिस्टर्ड हुए, उनका 60 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका और 20 प्रतिशत हिस्सा चीन ने हासिल किया। दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाले भारत ने मात्र 0.5 प्रतिशत ही हासिल किया।
'आप' सांसद ने आगे कहा कि यह बात तो सच है कि अमेरिका और चीन ने पिछले 4-5 साल में एआई पर खासी रिसर्च की और उसमें निवेश तथा प्रयोग किए। भारत की बड़ी आबादी एआई के वर्कफोर्स का हिस्सा है। बताया जाता है कि कुल एआई वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत हिस्सा भारतीय हैं।
राघव चड्ढा ने आंकड़ा देते हुए कहा कि 4.50 लाख भारतीय एआई प्रोफेशनल के तौर पर विदेशों में काम कर रहे हैं। एआई दक्षता में भारत की रैंक तीसरी है। भारत के पास प्रतिभा है, मेहनती लोग भी हैं, ब्रेन पावर है, डिजिटल अर्थव्यवस्था है, हमारे यहां 90 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स भी हैं। लेकिन, फिर भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर एआई का कंज्यूमर बन गया है, मगर एआई का प्रोड्यूसर नहीं बन पा रहा है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
