नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा के बजट सेशन के दौरान हंगामा कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायकों को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के निर्देश पर सदन से बाहर कर दिया गया। बाहर होने वाले विधायकों में संजीव झा, कुलदीप कुमार, विशेष रवि, मुकेश अहलावत और जरनैल सिंह शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष आतिशी को भी बाहर निकाल दिया गया।
सदन से बाहर आने के बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने 'महिला समृद्धि योजना 2025' के तहत महिलाओं को हर माह मिलने वाली 2500 रुपये की सहायता राशि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आप विधायक हाथ में बैनर लिए प्रदर्शन करते दिखे। बैनर पर लिखा था कि कब आएंगे 2500 रुपये।
सदन के अंदर बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल चल रहा था, जिसमें सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा के मुद्दों को रख रहे थे। लेकिन, दिल्ली सरकार द्वारा सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले आप विधायक लगातार हंगामा करने लगे, जिसके बाद उन्हें मार्शल आउट किया गया।
सदन की कार्यवाही से पहले नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "दिल्ली में मार्च में बिजली का ये हाल है कि पावर कट के कारण लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो मई-जून की तपती गर्मी में पीक डिमांड बढ़ने के समय क्या हाल होगा। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 10 सालों तक लगातार दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली दी, लेकिन 'विपदा' सरकार ने 1 महीने में ही साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना उनके बस की बात नहीं है।"
बताते चलें कि गुरुवार को सदन की कार्रवाई के दौरान हंगामा करने वाले आप विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, विशेष रवि को सदन से बाहर किया गया था। आप विधायकों का आरोप था कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
