• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 13, 2025

    नेवी, एयरफोर्स और आर्मी के शीर्ष कमांडर एक मंच पर, INS विक्रांत से हुआ ऑपरेशनल तालमेल का प्रदर्शन

    देश की तीनों सेनाओं — थलसेना, नौसेना और वायुसेना — की एकजुट ताकत और बेहतरीन तालमेल का शानदार नज़ारा गुजरात के पोरबंदर तट पर देखने को मिला। विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर तीनों सेनाओं के शीर्ष कमांडरों ने ‘त्रिशूल अभ्यास’ के तहत चल रहे संयुक्त बहु-क्षेत्रीय सैन्य अभियान का निरीक्षण किया।

    इस विशेष अवसर पर दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पश्चिमी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, और दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के एयर मार्शल नागेश कपूर मौजूद रहे।

    तीनों शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बुधवार रात कैरीयर-बोर्न फ्लाइंग ऑपरेशंस और अंडरवे रीप्लेनिशमेंट (समुद्र में जहाज को ईंधन और सामग्री की आपूर्ति) जैसे जटिल अभियानों का लाइव प्रदर्शन देखा।

    ‘त्रिशूल अभ्यास’ के इस चरण में तीनों सेनाओं ने समुद्र, थल और वायु क्षेत्र में समन्वित शक्ति और त्वरित कार्रवाई की क्षमता का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास भारत की सामरिक तैयारी, संयुक्त संचालन क्षमता और भविष्य के युद्ध परिदृश्यों से निपटने की रणनीति को और मजबूत करता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories